फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में चमके मेरठ के समीर और प्रियम

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपी ने जम्मू कश्मीर की टीम को हराया, अगले दौर में किया प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विजय हजारे ट्रॉफी मैच में उत्तर प्रदेश की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को खेले गए उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर के बीच हुए मैच में भी यूपी की टीम ने 58 रन से मैच जीता। इसमें यूपी की ओर से मेरठ के समीर रिजवी और प्रियम गर्ग ने शानदार बल्लेबाजी की।
उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर के बीच यह मैच राजकोट स्थित निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। उत्तर प्रदेश की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी कर 48 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए। यूपी की ओर से मेरठ के प्रियम गर्ग ने 55 गेंद पर 54 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

वहीं, मेरठ के ही समीर रिजवी ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 45 गेंद में 80 रन बनाए। इसमें समीर ने छह चौके और पांच छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू कश्मीर की टीम को यूपी की टीम ने 48 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 264 रन के स्कोर पर ही रोक दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की ओर से जीशान अंसारी ने तीन और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। मैच में ओवरऑल मेरठ के दोनों बल्लेबाज प्रियम गर्ग और समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन रहा। अब छह जनवरी को उत्तर प्रदेश का मुकाबला विदर्भ की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें