फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपी की टीम में मेरठ के प्रियम और कार्तिक का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी की टीम घोषित, सहारनपुर के प्रशांतवीर का नाम भी शामिल
विज्ञापन

यूपी क्रिकेट एसोशिएशन ने की टीम की घोषणा
कैंप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 11 अक्तूबर से होने जा रही है। बुधवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने यूपी की टीम घोषित कर दी है। यूपीसीए ने मेरठ के प्रियम गर्ग और हापुड़ के कार्तिक त्यागी पर भरोसा जताया है। दोनों को टीम में शामिल किया गया है। सहारनपुर के प्रशांतवीर को भी टीम में जगह दी गई है।
प्रियम गर्ग पिछले काफी वर्षों से उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर यूपी रणजी ट्रॉफी टीम में उन्हें चुना गया है। कार्तिक त्यागी को यूपी लीग, आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का पुरस्कार मिला है। रणजी ट्रॉफी मैच को लेकर कानपुर में लगे कैंप में भी दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को आकर्षित किया था। सात दिन तक चले कैंप में खिलाड़ियों की फिटनेस और क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजी और बल्लेबाजी के आधार पर ही टीम का चयन हुआ। बुधवार को यूपीसीए की ओर से 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। टीम में रिंकू सिंह, अभिषेक, आराध्य यादव, करन शर्मा, माधव कौशिक, सिद्धार्थ यादव, प्रशांत वीर, अभिनंदन सिंह, वंश चौधरी, जीशान अंसारी को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

प्रियम के पिता बोले- बेटे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
प्रियम के चयन पर उनके पिता नरेश गर्ग ने भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रियम लगातार प्रदेश और जहां भी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहा है अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आगे भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने प्रियम के चयन पर खुशी जताई। इसके अलावा उन्होंने टीम में चुने गए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
प्रियम की प्रमुख पारियां और कॅरिअर रिकॉर्ड्स
प्रथम श्रेणी में उच्चतम स्कोर (206 रन) : दिसंबर 2018 में त्रिपुरा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में प्रियम ने अपने कॅरिअर का पहला दोहरा शतक (206 रन) जड़ा था। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 7 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं।
लिस्ट-ए में डेब्यू शतक 120 रन हैं। सितंबर 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच (गोवा के खिलाफ) में उन्होंने शानदार 120 रनों की पारी खेली थी। लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम 3 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं।
आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ पारी (51 रन): 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दबाव में मात्र 26 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए थे।
टी20 क्रिकेट में उच्चतम स्कोर (81 रन) : घरेलू टी 20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और राज्य टी20 लीग में उनका सर्वोच्च स्कोर 81 रन है।
प्रथम श्रेणी: 38 मैच : 2164 रन | औसत 44.16 | उच्चतम स्कोर: 206
लिस्ट-ए: 54 मैच: 1677 रन, औसत 38.11 | उच्चतम स्कोर: 120
टी20 (घरेलू): 53 मैच : 855 रन | स्ट्राइक रेट 121.44 | उच्चतम स्कोर: 81
आईपीएल 23 मैच : 273 रन, उच्चतम स्कोर : 51
कार्तिक त्यागी की प्रमुख पारियां
आईपीएल (राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स): कार्तिक त्यागी के कॅरिअर की सबसे यादगार पारी आईपीएल 2021 में रही। पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए केवल 4 रन चाहिए थे और उनके 8 विकेट बाकी थे। कार्तिक ने 20वें ओवर में केवल 1 रन दिया और 2 विकेट हासिल किए, जिससे उनकी टीम को 2 रन से नाटकीय जीत मिली। अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट (4/24) चटकाए थे, जिसकी बदौलत भारत सेमीफाइनल में पहुंचा था। आईपीएल में वह 33 विकेट ले चुके हैं। वर्तमान में केकेआर की ओर से खेल रहे हैं। लिस्ट-ए घरेलू वनडे में वह 17 मैच में 29 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन

ऑलराउंडर हैं सहारनपुर के प्रशांतवीर
सहारनपुर के रहने वाले प्रशांतवीर को भी यूपी की टीम में जगह मिली है। प्रशांत एक स्पिन ऑलराउंडर हैं। आईपीएल 2026 में लगभग 14 करोड़ में रुपये में चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें अपने दल में शामिल किया था। इसके बाद वह चर्चा में आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें