फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना शुगर मिल में नई चिमनी लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
मवाना शुगर में नई चिमनी लगने के लिए आ गई है। सडक किनारे रखी हुई। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। मवाना शुगर मिल में पिछले 32 वर्षों से संचालित पुरानी चिमनियों को बदलने की प्रक्रिया के तहत नई चिमनी लगाने का कार्य शुरू हो गया है। मिल प्रबंधन द्वारा आगामी पेराई सत्र से पहले इस कार्य को पूरा करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की एवी इंजीनियर्स कंपनी के मालिक अमित अग्रवाल ने बताया कि तकनीकी टीम भारी मशीनरी और उपकरणों के साथ मौके पर चिमनी की स्थापना में जुटी हुई है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 2.5 से 3 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इस कार्य को संपन्न होने में लगभग दो दिन का समय लगने की बात कही जा रही है। पूर्व में भी चिमनी से जुड़े कार्यों के दौरान मवाना-किठौर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा था और रास्ते को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था। ऐसे में इस बार भी कार्य के दौरान मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें