फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेशनल कैंप के लिए मेरठ के बॉक्सरों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीनियर नेशनल पुरुष व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 4 जनवरी से नोएडा में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर मेरठ के कई बॉक्सरों का चयन नेशनल कैंप के लिए हुआ है। कैंप गाजियाबाद में शुरू हो गया है जो 2 जनवरी तक चलेगा। इसमें मेरठ से महिला और पुरुष दोनों वर्ग के बॉक्सर शामिल होंगे।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में मेरठ से 60-65 किलोग्राम वर्ग में अभिनव तोमर, 75-80 किलोग्राम वर्ग में अर्जुन मलिक, 85-90 किलोग्राम वर्ग में जयवर्धन का चयन हुआ है। ये सभी बॉक्सर प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके आधार पर ही इनका चयन नेशनल के लिए होगा। वहीं महिला वर्ग में मेरठ मंडल से 48-51 किलोग्राम वर्ग में राशि शर्मा, 75-80 किलोग्राम वर्ग में स्नेहा का चयन हुआ है। ये दोनों महिला बॉक्सर भी नेशनल कैंप में हिस्सा लेंगी। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रोबिन सिंह ने बताया कि स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इन सभी खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया है। इसके आधार पर ही इनका चयन नेशनल कैंप में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें