आर्मी पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम और बास्केटबॉल खेलते खिलाड़ी
सेंट्रल कमांड इंट्रा क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आर्मी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पुरुष वर्ग में सेंट्रल कमांड इंट्रा क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ, अयोध्या और आगरा की आर्मी पब्लिक स्कूल की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें मेरठ की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमांडिंग ऑफिसर 32 एमवीएच कर्नल गजेंद्र सिंह राठौर ने किया। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार लीग आधार पर आयोजित प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ ने अयोध्या की टीम को 43–10 से पराजित किया
दूसरे मुकाबले में मेरठ ने आगरा की टीम को 39–11 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। तीसरे व अंतिम लीग मुकाबले में एपीएस आगरा ने अयोध्या के आर्मी स्कूल को 34–21 से पराजित किया। लीग के परिणामों के आधार पर एपीएस मेरठ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। एपीएस आगरा उपविजेता रहा। आर्मी स्कूल मेरठ के यश वर्धन सिंह को उनके उत्कृष्ट स्कोरिंग प्रदर्शन के लिए स्कोरर ऑफ द मैच’ चुना गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. रीटा, सृष्टि, स्नेहा और प्रशासनिक अधिकारी विंग कमांडर (रिटायर्ड) प्रवीण कुमार गौतम ने विजेता टीम को बधाई दी।