फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़: पकड़े गए तो आरोपी कान पकड़कर बोले- सभी महिलाएं माताएं-बहनें, ये है पूरा मामला

Wed, 18 Jun 2025 11:10 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ हरिद्वार

सार

हरिद्वार में महिला बाइकर्स से छेड़छाड़ और स्टंट करने वाले मेरठ के तीन युवक पुलिस की सख्ती के बाद थाने में माफी मांगते नजर आए। दो आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में महिला बाइकर्स से छेड़छाड़ और स्टंट करने वाले तीन आरोपियों ने पुलिस सख्ती के बाद थाने में कान पकड़कर बोले- सभी महिलाएं हमारी माताएं-बहनें है। हमें माफ कर दीजिए, दोबारा ऐसा कभी नहीं होगा। 

विज्ञापन


पहले छेड़खानी और स्टंट करने के बाद माफी मांगते हुए आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि गुंडागर्दी करने वालों को बख्शेंगे नहीं।   शरारती तत्वों पर निगरानी के लिए हाईवे पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 18 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि शनिवार रात हरिद्वार के मंगलौर थानाक्षेत्र के नारसन के पास महिला बाइकर्स जा रही थीं। उनसे आगे चल रही ईको कार सवार युवक बिना कपड़े ही महिला बाइकर्स पर अश्लील टिप्पणी कर रहे थे। स्टंटबाजी करते हुए उन्होंने बार-बार परेशान किया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उत्तराखंड पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मेरठ पुलिस से संपर्क साधा। डीआईजी मेरठ रेंज के निर्देश पर पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

महिला राइडर से की अभद्रता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाड़ी मालिक पल्लवपुरम फेज दो डबल स्टोरी निवासी देवेंद्र, राहुल और सोफीपुर निवासी निखिल को पल्लवपुरम फेज दो स्थित बिजलीघर के पास से पकड़ लिया। टीपीनगर निवासी अक्षय और सिवाया निवासी प्रवेश अभी हाथ नहीं आए हैं। 

वहीं, पुलिस की सख्ती के बाद पकड़े गए आरोपियों ने थाने में कान पकड़कर कहा-सभी महिलाएं हमारी माताएं-बहनें है। एसएसपी विपिन ताडा ने कहा कि अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेजा गया। 

...ये उत्तर प्रदेश के बदमाश उत्तराखंड में कर रहे ऐसी हरकत
घटना के बाद बाइकर्स ने अपना मोबाइल निकाला और युवकों की हरकत को कैद कर लिया। युवकों की गाड़ी के पीछे-पीछे महिला बाइकर्स चल रही थीं। मोबाइल में वीडियो बना रही महिला बोल रही है कि फीमेल राइडर देखकर कार सवार ऐसी हरकत कर रहे हैं।

पुलिस इनका तुरंत चालान करें। अब तो यह युवक शर्ट निकालकर गाड़ी से बाहर भी आ गए हैं। शायद इनको गर्मी लगी है। इन बंदों की हरकत तो देखिए, ऑन कैमरे में भी इतना दुस्साहस है। रात में मैं इनको बोल भी नहीं सकती। ये यूपी के बदमाश उत्तराखंड में ऐसी हरकत कर रहे हैं। मैं इनकी गाड़ी का नंबर ले लेती हूं। इनकी हरकत तो रिकाॅर्ड हो रही है। स्थिति ऐसी है कि रात में सड़क पर निकलना पड़ा, मैं अभी उत्तराखंड पहुंच रही हूं। गुंडागर्दी करनी है तो यूपी में करें। 
विज्ञापन

चलती कार में महिला बाइकर की तरफ अश्लील इशारे करता युवक। - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपियों की करतूत नजर आ रही हैं। मां-बेटी से बदसलूकी करने वालों को शिकंजा कसा जा रहा हैं। पुलिस ने 24 घंटे से पहले हरिद्वार में छेड़छाड़ और स्टंट करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। -कलानिधि नैथानी, डीआईजी मेरठ रेंज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें