फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, ट्यूबवेल पर पड़ा मिला शव, फायर करते कैमरे में हुआ आरोपी

Wed, 01 Oct 2025 01:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नरहाड़ा गांव से बिजलीघर जाने वाले रास्ते पर करीब 25 साल के युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने आकर जांच की मगर युवक की पहचान नहीं हो सकी। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
युवक को गोली मारता आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव नरहाड़ा के जंगल में सिर में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। सुबह किसान खेत पर पहुंचा तो शव पड़ा देखा। पुलिस ने आकर जांच की और पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एक फुटेज वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक गोली मारता दिख रहा है। 

विज्ञापन

लोहिया नगर थानाक्षेत्र के गांव नरहाड़ा से बिजली बंबा की ओर जाने वाली सड़क से करीब 200 मीटर अंदर चक रोड किनारे उपदेश बैसला की ट्यूबवेल पर 25 साल के युवक का शव पड़ा मिला। नरहाड़ा के ही किसान फिरे राम जब बुधवार सुबह अपने खेतों पर जा रहे थे तो शव पड़ा देखा। तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक मुस्लिम वर्ग का लग रहा है। शव को लेकर मोर्चरी भेज दिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं कुछ देर बाद एक फुटेज वायरल हो गई, जिसमें एक आरोपी गोली मारता दिख रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें