कमरे की तलाशी, नहीं मिला कोई पत्र
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कमरे की गहन तलाशी ली। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी और होटल रजिस्टर खंगाल रही पुलिस
क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि होटल के मैनेजर से सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ले ली गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक होटल में किस समय आया और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं था। इसके साथ ही होटल के रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं।
तनाव में होने की बात आई सामने
ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कंबोज के अनुसार मृतक देवेश गोयल सदर बाजार क्षेत्र में दुकान करते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह कुछ समय से तनाव में थे। इसी आधार पर पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।