मेरठ के कंकरखेड़ा में सोमवार रात दोस्त के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। वहीं युवक पर लगभग छह साल पूर्व गैंगस्टर का मुकदमा कंकरखेड़ा थाने में पंजीकृत हुआ था। लगभग पांच दिन पूर्व ही युवक जेल से छूट कर आया था।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अशोकपुरी निवासी संदीप पुत्र विपिन कुमार ने मंगलवार सुबह थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका 24 वर्षीय छोटा भाई साहिल सोमवार शाम घर पर मौजूद था।