मेरठ के परिक्षितगढ़ में गुरुवार को आसिफाबाद निवासी युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसका शव बाग में पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार गुरुवार को खादर क्षेत्र के गांव डबलपुर सुल्तानपुर निवासी युवक ने पिता की डांट से नाराज होकर बाग में पहुंचकर अपने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया मृतक शराब के नशे का आदी था युवक की मौत की खबर लगने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
खादर क्षेत्र के गांव डबलपुर सुल्तानपुर निवासी बगीचा सिंह का पुत्र (30) बलदेव शराब व नशे की गोलियां खाकर आए दिन परिवार में ग्रामीणों के साथ मारपीट करता रहता था। गुरुवार को बलदेव ने शराब के नशे में गांव में शोर मचाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: Bijnor: छात्रा संग चाय पीकर बाहर निकले छात्र पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर
पिता द्वारा विरोध करने पर शराब के नशे में युवक ने फायरिंग करते हुए गांव के समीप भाग में पहुंचा बाग में पहुंचकर अपने कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
युवक की मौत की खबर लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया समाचार लिखे जाने तक मामले की कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है मृतक शादीशुदा था उसके तीन संताने थी जिनमें दो पुत्री 1 पुत्र है उसकी मौत से पत्नी अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है