रिकॉर्ड कर ली वीडियो कॉल। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती करना महाराष्ट्र के कोल्हापुर निवासी अग्निवीर आकाशू बाबू खोराटे को भारी पड़ गया। वीडियो कॉल के दौरान युवती ने उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो डिलीट करने के नाम पर उसे ब्लैकमेल किया गया। पीड़ित ने युवती को ब्लॉक किया तो आरोपियों ने खुद को साइबर विभाग का अधिकारी बताकर संपर्क किया और यूट्यूब से वीडियो हटवाने के नाम पर कई बार में 1.30 लाख रुपये की ठगी कर ली।
609 ईएमई बटालियन में तैनात अग्निवीर आकाश बाबू ने बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह मूल रूप से महाराष्ट्र के कोल्हापुर के रहने वाले हैं। वह जुलाई 2026 से मेरठ में तैनात हैं। 27 अगस्त को इंस्टाग्राम पर उनकी दीप्ती नाम की युवती से चैट के जरिए जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों की वीडियो कॉल पर बातचीत होने लगी।
आरोप है कि इसी दौरान युवती ने चालाकी से उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। पीड़ित के मुताबिक वीडियो डिलीट करने के नाम पर युवती ने उन्हें ब्लैकमेल किया। परेशान होकर उन्होंने युवती को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद एक व्यक्ति ने खुद को साइबर विभाग का अधिकारी बताते हुए उससे संपर्क किया और यूट्यूब से वीडियो हटवाने के लिए पैसों की मांग करने लगा।
इसके बाद पीड़ित ने 1.30 लाख रुपये भेज दिए। आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी देकर और रकम की मांग करने लगा। सीओ दौराला शिव ठाकुर के मुताबिक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी देखें...
मेरठ: मंदिर में प्रेम विवाह पर हंगामा, परिजनों ने पंडित को खींचा, हवन कुंड में लगी लात, तीन फेरे ही हो सके