इसी बीच सरधना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार को जेवरी गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद कार सवार चालक युवक को 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया था। हादसे में युवक का बायां पैर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घायल युवक को दरोगा ने अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दरोगा चला गया था। परिजन ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था।
सोमवार को परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि दरोगा ने उपचार कराने का वादा किया था। लेकिन अब मुकर गया है। परिजन ने घटना का वीडियो भी एसएसपी ऑफिस पर दिया है। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित को दिया है।