फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दरोगा की कार से लगी थी टक्कर, मुश्किल से बची जान, चिकित्सकों को काटना पड़ा युवक का पैर

Wed, 24 Jul 2024 03:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दरोगा की कार से घायल हुए युवक को जान बचाना मुश्किल हा गया।  हादसे में घायल हुए युवक की जान बचाने के लिए चिकित्सकों को उसका बायां पैर काटना पड़ा।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड पर 20 जुलाई को दरोगा ने तेज रफ्तार स्विफ्ट कार से बाइक सवार युवक जॉनी पाल को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए युवक की जान बचाने के लिए चिकित्सकों को उसका बायां पैर काटना पड़ा है। मंगलवार को घटना का सीसीटीवी तेजी से वायरल हो गया। परिजनों ने मेरठ में तैनात दरोगा पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


खिर्वा रोड स्थित जेवरी गांव निवासी आदेश कुमार ने बताया कि उसका भतीजा लगभग 30 वर्षीय जॉनी पाल उसी के पास रहता है। वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। 20 जुलाई को उनका भतीजा बाइक से घर आ रहा था। 
विज्ञापन

इसी बीच सरधना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार को जेवरी गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद कार सवार चालक युवक को 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया था। हादसे में युवक का बायां पैर गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

 घायल युवक को दरोगा ने अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दरोगा चला गया था। परिजन ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। 

सोमवार को परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि  दरोगा ने उपचार कराने का वादा किया था। लेकिन अब मुकर गया है। परिजन ने घटना का वीडियो भी एसएसपी ऑफिस पर दिया है। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित को  दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें