फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हस्तिनापुर में दिनदहाड़े गोलियां मारकर युवक की हत्या, छह हमलावरों ने की वारदात; चार माह पहले हुई थी शादी

Fri, 11 Sep 2026 08:15 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Murder in Meerut: मेरठ के गांव माखननगर निवासी नितिन नागर अपने साथी प्रिंस डॉयला के साथ घर लौट रहा था। दो बाइकों पर आए हमलावरों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास नितिन पर फायरिंग कर दी। नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल लाया गया नितिन, कुछ घंटों पर हुई मौत। नितिन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर कस्बे में शुक्रवार शाम मध्य गंग नहर किनारे दौड़ लगाकर साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक की छह हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने वारदात की। गोली लगने से नितिन नागर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। उसका पैर भी गोली लगने से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नितिन को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खून अधिक बहने के कारण उसकी मौत हो गई। कितनी गोलियां लगीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। 
 

बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव माखननगर निवासी नितिन पुत्र सतीश शुक्रवार शाम अपने साथी प्रिंस डॉयला उर्फ मुकद्दम निवासी जे-ब्लॉक कॉलोनी, हस्तिनापुर के साथ बाइक से घर लौट रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, नितिन दिल्ली पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था और रोजाना दौड़ लगाने के लिए हस्तिनापुर आता था।
 

शाम करीब 6:30 बजे दोनों राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से दो स्प्लेंडर बाइकों पर सवार छह युवक आए। बताया गया कि दोनों बाइकों पर तीन-तीन युवक थे। हमलावरों ने बाइक रोककर नितिन पर फायरिंग कर दी। नितिन ने बचने का प्रयास किया, लेकिन एक गोली उसके पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। 
 

फायरिंग की आवाज से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
 

कुछ घंटे में नितिन की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, नितिन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आपसी विवाद समेत अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। नितिन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसे कितनी गोलियां लगीं, यह पोस्टमार्टम से पता चलेगा। हत्या की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

ये भी देखें...
मेरठ: पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देववृत्त त्यागी का बसपा से इस्तीफा, बोले- चुनाव के समय आकाश को निकालकर गलत किया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें