मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र में एक युवक की शव जंगल में पड़ा मिला। युवक सात दिन से लापता चल रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार गांव खासपुर निवासी संजय(44 ) पुत्र रामचंद्र चौकी मेरठ में मजदूरी का कार्य करता था। 22 नवंबर की सुबह घर से टिफिन लेकर नौकरी के लिए निकला था लेकिन उसके बाद फिर वापस नहीं लौटा।