फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मकान में काम कर रहे मजदूर की मौत, हंगामा 

Tue, 06 Oct 2020 12:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
सोमवार को टीपी नगर थाना क्षेत्र में दोछती गिरने से मकान में काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद मकान मालिक ने पीड़ित परिजनों को  दो लाख की रकम देकर उसमझौता कर लिया।
विज्ञापन


बागपत रोड किशनपुरा निवासी सुरेश (50) पुत्र चमन सोमवार टीपीनगर के गुरुनानक नगर में एक मकान में मजदूरी करने गया था। बताया जाता है इसी दौरान अचानक मकान की दोछती गिर गई। जिसकी चपेट में आकर सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर को नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सुरेश के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था। उसके एक बेटे की एक साल पहले दुर्घटना में मौत हो चुकी है। घर पर तीन अविवाहित लड़कियां हैं।
विज्ञापन


हंगामे के बाद सुरेंद्र की पुत्रियों के नाम 71 हजार और पत्नी के नाम एक लाख का चेक सौंपा। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि दोनों में समझौता हो गया है। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें