फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रैपिड रेल निर्माण में लगी कंपनी की घोर लापरवाही के चलते करंट की चपेट में आई महिला, हालत बिगड़ी

Mon, 25 Jul 2022 03:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां रैपिड रेल निर्माण में लगी l&t कंपनी की घोर लापरवाही के चलते एक महिला करंट की चपेट में आ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
meerut news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोमवार को परतापुर से दिल्ली रोड सुभाष होटल के पास रैपिड रेल निर्माण में लगी l&t कंपनी द्वारा बिछाई गई बिजली की लाइन से जमीन में करंट उतर आया। यहां कूड़ा बीनते हुए रेलवे रोड की रहने वाली गंगा नाम की महिला पहुंची और पानी में उतर रहे बिजली के करंट की चपेट में आ गई और वही गिरकर तिलमिलाने लगी।
विज्ञापन


महिला को करंट लगने से तिलमिलाता देख वहां से गुजर रहे शिवभक्त कांवरियों ने महिला को बचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

बता दें कि कई दिनों से रिपीट रेल निर्माण में लगी एलएनटी कंपनी का काम शिवभक्त बावरियों की वजह से बंद है पर सड़क पर बिछाए गए एलएनटी द्वारा तारों में करंट दौड़ रहा है ऐसे में अगर कोई शिवभक्त कावड़िया बिजली की चपेट में आ जाता है तो बड़ा बवाल हो सकता था जिसको देखते हुए वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने l&t कंपनी के कर्मचारियों को खूब लताड़ा ऐसी और कहा कि ऐसी घोर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें