घंटों खोजबीन के बाद मकान में ही मिली
महिला पूनम के छत से गिरने के बाद शोर मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा और सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी भी पहुंच गए। इस दौरान दोनों आरोपी महिलाओं के मौके से फरार होने का शोर मच गया।
लोगों ने दोनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। एक आरोपी महिला मकान में ही छिपी मिली, जबकि दूसरी महिला की तलाश जारी है। पूनम के पति महेश की तहरीर पर परतापुर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
परिजनों में मचा कोहराम
पीड़ित महेश ने बताया है कि वह करीब तीन साल पहले अपने पैतृक गांव खंजरपुर, गाजियाबाद से शताब्दी नगर में पत्नी पूनम, दो बेटे उमंग, दक्ष और बेटी जानवी के साथ आकर रहने लगा था। पूनम की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
नहीं मिली किसी की आईडी
मकान मालिक लल्लू ने रिठानी में कई मकान और दुकान बना रखी हैं, जो किराए पर दे रखी हैं। जिस मकान में पूनम की हत्या हुई, उस मकान में आधा दर्जन से ज्यादा बाहर के लोग किराए पर रह रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक से किराएदारों की आईडी और नाम पते के बारे में पूछा तो किसी की आईडी नहीं मिली। न ही किसी का थाने का सत्यापन कराया गया था।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
एक आरोपी महिला से पूछताछ चल है, दूसरी महिला की तलाश जारी है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी