बुधवार को 1960 सैंपलों की जांच हुई। सैंपलों के हिसाब से यह करीब 2.35 प्रतिशत है। अब कोरोना के मरीजों की संख्या 2333 हो गई है। 94 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक 1927 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। अब कोरोना के 312 मरीज हैं।
80 साल की वृद्धा समेत 30 मरीजों की छुट्टी
80 साल की वृद्धा समेत 30 मरीजों ने कोरोना को हरा दिया है। मेडिकल कॉलेज से ही बुधवार को रिपोर्ट नेगेटिव आने पर 18 मरीजों की छुट्टी कर दी गई। इनमें मेरठ से हरवीरी (80) खेमचंद्र, उषा, किरण, अजय, सुधा, सीमा, डॉ. नवाज, डॉ. अंकुर और ओमपाल हैं। वहीं बिजनौर से खुशनुमा और हेमलता, रतन कौर हापुड़, टिंकू, शिवकुमार निवासी बुलंदशहर, अशोक मुरादाबाद और सोनिया शामली की है।
नगर और देहात के 18 इलाके अनलॉक
शहर एवं देहात के 18 इलाकों को बुधवार को अनलॉक कर दिया गया। यहां से सील हटा ली गई है। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर इन इलाकों को अनलॉक किया गया है।
इनमें शीलकुंज, साकेत कुंज, सिविल लाइन निकट टेलीफोन एनक्लेव, शिवाजी रोड, मोहनपुरी, विकास विहार, न्यू प्रभातनगर, जेल चुंगी रोड, नेहरू नगर, शीशमहल, रसूलनगर, जाकिर कॉलोनी, सदर बाजार निकट दीवान पब्लिक स्कूल, गांव पिनाई, ढिकोली कलां, अलीपुर, एत्मादपुर, आजादनगर शाहजहांपुर हैं।
लर्निंग लाइसेंस बनाने पर 16 तक रोक
कोरोना संकट के चलते आरटीओ ने लर्निंग लाइसेंस के काम को 16 अगस्त तक रोक दिया है। इस बीच दिए गए टाइम स्लॉट को रीशेड्यूल किया है। यह जानकारी आरआई तकनीकी राहुल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 6 से 14 अगस्त तक बुक किए गए स्लॉट को 7 से 14 सितंबर तक रीशेड्यूल किया है।
इसमें 6 अगस्त वाले आवेदक 7 सितंबर, 7 अगस्त वाले 8 सितंबर, 10 अगस्त वाले 9 सितंबर, 11 अगस्त वाले 10 सितंबर, 13 अगस्त वाले 11 सितंबर और 14 अगस्त वाले स्लॉट 14 सितंबर को रीशेड्यूल किये गए हैं। सभी आवेदकों को इस संबंध में मैसेज भेजे गए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/