दो साल के मासूम की बलि देने का भी किया प्रयास
आरोपी दो साल के बेटे की बलि देने की भी कोशिश कर चुका है। आरोप है कि आरोपी उसकी गर्दन पर पैर रखकर खड़ा हो गया था। पीड़िता ने किसी तरह बेटे की जान बचाई।
इसके बाद वह पुत्र के साथ अपने मायके में रहने लगी। पति लगातार उसे, पुत्र और परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पति और सास-ससुर के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार एसएसपी से लगाई।