फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: करवा चौथ के लिए खरीदारी करने मायके पहुंची महिला, परिजनों को नशीला पदार्थ देकर बच्चों सहित फरार

Tue, 31 Oct 2023 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने मायके पहुंची पत्नी परिजनों को नशीला पदार्थ देकर बच्चों सहित फरार हो गई। परिजनों के काफी तलाश करने पर भी महिला का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगानगर में करवा चौथ के लिए खरीदारी करने मायके पहुंची महिला बच्चों के साथ कहीं चली गई। पति और मायके पक्ष ने एक युवक पर महिला को ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भावनपुर क्षेत्र के राली चौहान निवासी अमित की शादी इंचौली क्षेत्र के नंगली ईशा गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। अमित के अनुसार उसकी पत्नी ने मायके में जाकर करवा चौथ के लिए खरीदारी की बात कही थी। रविवार को अमित पत्नी और बच्चों सहित ससुराल पहुंचा। ये लोग रात में वहीं रुक गए। 

आरोप है कि रात में किसी समय खाने में नशे की दवा देकर महिला बच्चों सहित फरार हो गई। सुबह पति अपने मायके वालों के साथ इंचौली थाने पहुंचा। परिजनों ने गांव के एक युवक पर महिला को ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें