फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'मंत्री का आदमी हूं, 24 घंटे में कुर्सी से हटवा दूंगा', सड़क के ठेकेदार ने सहायक अभियंता को दी धमकी

Tue, 31 Oct 2023 08:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक ठेकेदार ने सड़क निर्माण में लापरवाही की और ऊपर से सहायक अभियंता को ही खरो खोटी सुना डाली। सहायक अभियंता खराब सड़क बनाने की शिकायत पर जांच करने पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
सड़क निर्माण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सड़क की गुणवत्ता खराब बताने पर नगर निगम के निर्माण विभाग के ठेकेदार ने सहायक अभियंता को 24 घंटे में कुर्सी से हटाने की धमकी दी। ठेकेदार ने कहा कि मैं मंत्री का आदमी हूं, ऊपर तक मेरी पहचान है। तुझे यहां काम नहीं करने दूंगा। सहायक अभियंता राजवीर सिंह व ठेकेदार के बीच गाली गलौज भी हो गई।
विज्ञापन


शहर में कई सड़कों पर निर्माण का कार्य चल रहा है। सोमवार को सहायक अभियंता शास्त्रीनगर में एक सड़क की जांच करने गए थे। उन्होंने मौके पर ही ठेकेदार से कहा कि सड़क की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इस पर माल दोबारा से लगाया जाए। यह कहकर वह ऑफिस आ गए।

पीछे से ठेकेदार भी नगर निगम पहुंच गया। उसने सहायक अभियंता को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कहा कि मेरे द्वारा बनाई गई सड़क की गुणवत्ता खराब बताने का किसी के पास अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


दोनों की बहस के दौरान अन्य कर्मचारी भी एकत्र हो गए। उन्होंने दोनों को शांत किया। मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार का कहना है कि मामला सामने आया है। वह अभी लखनऊ में है। मंगलवार को लौटेंगे और फिर मामले की जांच करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें