फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : साहब ! पति से बेटा दिलवाओ.., गुलाबी गैंग के साथ महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

Tue, 20 Jul 2021 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

डेढ़ वर्ष पूर्व ज्योति ने पुत्र धर्यश को जन्म दिया आरोप है कि उसके बाद भी पति दीपांशु महिला के साथ मारपीट करता रहा। हरकतों से और 30 मई को पति दीपांशु ने ज्योति के साथ जमकर मारपीट की इस दौरान ज्योति ही गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
गुलाबी गैंग, Gulabi gang - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पति व उसके परिवार वालों से अपने तीन वर्षीय पुत्र को दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान एसएसपी द्वारा कोर्ट से बच्चा लेने की बात कहने पर महिला भड़क गई। इस दौरान बच्चा न दिलाने पर महिला ने एसएसपी कार्यालय पर जान देने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन


मंगलवार थाना ट्रांसपोर्ट नगर सुशांत सिटी निवासी ज्योति की शादी करीब चार वर्ष पूर्व दीपांशु पुत्र जयवीर निवासी गली नंबर तीन कुंज विहार थाना नौचंदी के साथ हुई थी। 

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति दीपांशु ओर उसके परिवार वालों ने ज्योति के साथ दहेज कम लाने को लेकर मारपीट करते हुए तरह-तरह की यातनाएं देनी शुरू कर दी थी। इसी के चलते ज्योति के परिवार वालों ने कितनी बार पंचायत बैठकर दीपांशु ओर उसके परिवार वालों को समझाने का प्रयास किया उसके बाद भी दीपांशु अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष पूर्व ज्योति ने पुत्र धर्यश को जन्म दिया आरोप है कि उसके बाद भी पति दीपांशु महिला के साथ मारपीट करता रहा। हरकतों से और 30 मई को पति दीपांशु ने ज्योति के साथ जमकर मारपीट की इस दौरान ज्योति ही गंभीर रूप से घायल हो गई। 

मामले की जानकारी ज्योति ने अपने पिता को दी तो ज्योति के पिता ज्योति को लेने उसकी ससुराल पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान दीपांशु व उसके परिवार वालों ने ज्योति के पिता के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब युवती के पिता ज्योति को अपने साथ ले जाने  लगे तो आरोपियों ने ज्योति से उसके बेटे को छीन लिया।

मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्योति ने अपने 3 वर्षीय बेटे को आरोपी पति और उसके परिवार वालों से दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान एसएसपी ने ज्योति से कोर्ट जाने की बात कहीं तो ज्योति भड़क गई और बेटा न दिलाने पर एसएसपी कार्यालय पर जान देने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें