फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में चारा लेने गई महिला की गला दबाकर हत्या, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस से तीखी नोकझोंक

Fri, 17 Jan 2020 03:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के किठौर  थानाक्षेत्र के जंगल में गुरुवार दोपहर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात का पता चलने पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस को काफी देर तक शव नहीं उठाने दिया। पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर किठौर रोजंत त्यागी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव की 55 साल की महिला बृहस्पतिवार दोपहर जंगल में चारा लेने गई थी। शाम तक महिला घर नहीं पहुंची तो गांव के लोगों ने जंगल में तलाश शुरू कर दी।

गांव में एलान भी कराया गया। तलाश करते समय सिलौर गांव तक ग्रामीण पहुंचे। असीलपुर और सिलौर गांव की सीमा पर खेत में महिला का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की गला दबाकर हत्या होने का अंदेशा है।

विज्ञापन

मुंह से निकला था खून
घटनास्थल पर महिला के शव से कुछ दूरी पर घास की गठरी पड़ी थी। उसी जगह चप्पल भी थी। महिला के गले पर निशान के अलावा उसके मुंह से खून निकला हुआ था। महिला के कपड़े अस्तव्यस्त थे।

अंदेशा है कि महिला से खींचातानी का काफी प्रयास किया। हत्यारों से महिला ने काफी संघर्ष भी किया। परिजनों ने बताया कि वे तलाश करते हुए जब जंगल में पहुंचे तो महिला का शव गन्ने के खेत में अस्तव्यस्त हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

पुलिस से तीखी नोकझोंक, नही उठने दिया शव
किठौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजनों और ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। हत्या के खुलासे व किसी उच्च अधिकारी तथा फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।

करीब एक घंटे बाद सीओ किठौर रमानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचे और हत्या का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें