ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दरोगा शनिवार सुबह ही रिलीव होकर मेरठ चला गया। मामला प्रकाश में आते ही एसपी हापुड़ संकल्प शर्मा ने इसकी जांच सीओ सीटी राजेश कुमार से कराई। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उप निरीक्षक को दोषी पाकर उसके निलंबन की संस्तुति डीआईजी मेरठ को भेज दी गई।
सरकारी पिस्टल से हुआ फायर
पिस्टल से कार में फायर करने के वीडियो में पुलिस सरकारी पिस्टल होने की बात स्वीकार कर रही है। इस वीडियो में युवती का चेहरा तो आ रहा है, लेकिन दरोगा का चेहरा नहीं आ रहा है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कार में युवती के साथ कौन मौजूद था और उसने किसकी सरकारी पिस्टल से फायर कराया। युवती से भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा शनिवार को रिलीव होने से पहले दरोगा नफीस अहमद ने अपनी पिस्टल और पूरे दस कारतूस जमा कराए हैं। ऐसे में इस मामले की पूरी जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट पर सस्पेंड
एसपी हापुड़ की संस्तुति रिपोर्ट आई थी। जिसमें दरोगा की सीडी भी है। जिसके बाद दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी गई है।
- अखिलेश कुमार, डीआईजी मेरठ
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/