उसका कहना था कि वह बड़े कॉलम (स्पीकर) में गाने सुनना चाहती है इसलिए उसे बड़ा म्यूजिक सिस्टम चाहिए। जबकि कपिल अभी इसे खरीदने में असमर्थता जता रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।
सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि मंगलवार शाम को कपिल काम से लौटा। इस दाैरान उसका बेटा रो रहा था। उसने जब सोनिया से इस बारे में पूछा तो उसने दूध गरम करके लाने की बात कही। इस पर कपिल बेटे को लेकर रसोई में चला गया। इसी दौरान सोनिया कमरे में गई और दरवाजा बंद करके चुनरी का फंदा लगाकर उस पर लटक गई।
कुछ देर बाद जब कपिल ने सोनिया को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। उसने कमरे में झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी थी। कपिल की चीख सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़कर सोनिया को नीचे उतारा मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सीओ ने बताया कि सोनिया के मायके वालों को भी माैके पर बुला लिया था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में अभी मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।