फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मोदीपुरम हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बेटी बाल-बाल बची

Sat, 07 Mar 2026 12:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Road Accident news today: मेरठ के मोदीपुरम हाईवे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 17 वर्षीय बेटी बाल-बाल बच गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
अस्पताल में परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम हाईवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पल्लवपुरम फेज-1 निवासी महिला अपनी बेटी के साथ सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


सड़क पार करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार पल्लवपुरम फेज-1 की डबल स्टोरी कॉलोनी में रहने वाली 35 वर्षीय कविता शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपनी 17 वर्षीय बेटी माही के साथ मोदीपुरम स्थित देव मंदिर के पास हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने कविता को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें: UP: निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, की ये घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी बाल-बाल बची
बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले माही सड़क पार कर चुकी थी। उसी समय पीछे आ रही उसकी मां कविता वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद माही सुरक्षित बच गई, लेकिन उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कविता को पहले सर्वहित अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे एसडीएस अस्पताल रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रुड़की रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें