होली पर गांव जाने के दौरान हुई चोरी
मथुरा के बाजना गांव निवासी हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय में मुंशी के पद पर तैनात हैं और उनका आवासीय क्वार्टर कंकरखेड़ा थाना परिसर में है। दो मार्च को वह अपनी पत्नी नेहा शर्मा और परिवार के साथ होली मनाने के लिए दो दिन की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव बाजना गए थे।
बृहस्पतिवार शाम जब परिवार वापस लौटा तो क्वार्टर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर अलमारी और तिजोरी के ताले भी टूटे हुए थे और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। इसके बाद नेहा शर्मा ने कंकरखेड़ा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।