फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नौकरी दिलाने के बहाने महिला के साथ अनैतिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस पर समझौते का दबाव डालने की शिकायत

Sat, 08 Nov 2025 05:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर नौकरी दिलाने के बहाने नशीला पदार्थ देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की पत्नी ने पहचान कराई थी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेने के बाद समझौते का दबाव बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर भरोसा तोड़कर गलत तरीके से संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे नौकरी की जरूरत थी, इसी दौरान उसकी पहचान एक महिला से हुई, जो आरोपी की पत्नी बताई जा रही है।

विज्ञापन


नौकरी दिलवाने की बात कहकर भेजा साथ
पीड़िता ने बताया कि आरोपी की पत्नी सुभारती यूनिवर्सिटी के पास स्थित एक होटल में काम करती है। उसने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उसे भी नौकरी दिलवा सकती है। इसी क्रम में उसने अपने पति शादाब के साथ महिला को भेज दिया।

यह भी पढ़ें: पति के विरोध पर रची साजिश: पत्नी ने नींद की छह गोलियां खिलाईं, गला घोंटा, प्रेमी संग मिलकर नहर में जिंदा फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन

नशीला पदार्थ देने का आरोप
पीड़िता के अनुसार, शादाब ने रास्ते में उसे ठंडा पेय पिलाया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे होश खोने जैसा महसूस हुआ। इसी दौरान उसके साथ गलत तरीके से संबंध बनाए जाने की बात पीड़िता ने बताई है। महिला का कहना है कि उसे घटना का विरोध करने की स्थिति में भी नहीं छोड़ा गया।

गिरफ्तारी के बाद समझौते का दबाव?
पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार देर रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था, लेकिन थाने में उससे समझौता करने का दबाव बनाया गया। महिला ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।

थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल और बयान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें