हिंदू संगठनों का ट्वीट और रोष
बजरंग दल के बंटी बजरंगी ने घटना पर मुख्यमंत्री और एडीजी को टैग करते हुए ट्वीट किया।
ट्वीट में कहा गया-गंगानगर क्षेत्र में 100 से अधिक होटल खुल गए हैं। यहां कोई पर्यटन स्थल नहीं है, फिर भी होटलों में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। नाबालिग को बिना पहचान जांच के प्रवेश क्यों दिया गया? संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गंगानगर में होटल कारोबार पर बड़े सवाल
गंगानगर क्षेत्र में करीब 100 से अधिक होटल चल रहे हैं, जबकि यह कोई पर्यटन क्षेत्र नहीं है।स्थानीय लोगों का आरोप है कई होटल बिना फायर एनओसी, पर्यटन विभाग प्रमाणपत्र और बिल्डिंग स्वीकृति के चल रहे हैं। कुछ होटलों में बाहर से युवतियों को बुलाकर अनैतिक कार्य कराए जाने की शिकायतें पहले भी हुई हैं। स्कूल-कॉलेज यूनिफॉर्म में भी छात्र-छात्राओं को एंट्री दी जाती है, जबकि सरकार ने इसे स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित किया है।