फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के पुराने नुस्खे आज भी हैं कारगर, एेसे करें इस्तेमाल, सर्दी-जुकाम को करेंगे बेअसर

Tue, 18 Dec 2018 04:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

लोगों की आदत हो गई है कि जरा सी तबीयत खराब हुई नहीं कि लगे दवा खाने। इसके अलावा फास्ट फूड के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों और युवाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है और मौसम का जरा सा बदलाव हो या गर्मी-सर्दी का असर तुरंत बीमार हो जाते हैं। पहले ऐसा कम होता था, क्योंकि लोग फास्ट फूड का कम इस्तेमाल नहीं करते थे, दवाओं से ज्यादा प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करते थे, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहती थी।

विज्ञापन


पहले दादी-नानी रोजमर्रा की छोटी मोटी समस्याओं से निपटने के लिए दवा की जगह घरेलू नुस्खों को अपनाने की जरूरत पर जोर देती थीं। घरेलू नुस्खों को अपनाकर मामूली बीमारियों में दवाओं से दूर रहा जा सकता है। घर की रसोई में ऐसी बहुत सी चीजें उपलब्ध हैं जिनमें औषधीय गुण होते हैं।

चिकित्सक भी मानते हैं कि अगर समस्या गंभीर नहीं हैं तो मामूली खांसी, जुकाम, सर्दी, गले की खराश और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में घरेलू और प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है। अगर इन चीजों का असर नहीं हो रहा है तो चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब्ज में फायदेमंद है सौंफ
कब्ज होने पर सौंफ, सनाय के पत्ते और छोटी हेड का चूर्ण बनाकर ले सकते हैं। थकान होने पर दूध में चुटकीभर हल्दी पाउडर मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। - डॉ. तनुराज सिरोही, फिजिशियन

अदरक, तुलसी खांसी जुकाम में करती हैं फायदा
तुलसी, अदरक, काली मिर्च का इस्तेमाल खांसी और जुकाम में काफी फायदा करता है। गिलोय और लौंग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। - डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य, फिजिशियन

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
सेहतमंद रहने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता जरूरी है। मिश्री, हल्दी, फिटकरी और तुलसी आदि का इस्तेमाल सेहत के लिए अच्छा होता है। इनका प्रयोग स्वस्थ रहने के लिए किया जा सकता है। - डॉ. विश्वजीत बैंबी, फिजिशियन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताए यह नुस्खे
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार तंवर सेहतमंद रहने, मामूली बीमारियों से बचने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के नुस्खे बताए हैं। 
विज्ञापन

मेरठ न्यूज
सर्दी के मौसम में पीने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
इस मौसम में अदरक का रस और शहद का सेवन करें, जिससे सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। बच्चे को एक चम्मच शहद में एक चौथाई अदरक का रस मिलाकर दे सकते हैं, जबकि युवा एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर ले सकते हैं।

सर्दी में लौंग तुलसी के पत्ते, दालचीनी, छोटी इलायची का पाउडर बराबर मात्रा में लेकर, इसमें से आधा चम्मच पाउडर एक गिलास पानी में गर्म करें और जब पानी आधा रह जाए तो उसे ठंडा करके पी लें, यह सर्दी, जुकाम, खांसी में फायदेमंद और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला है।

जटमासी, ब्रह्मी, अश्वगंधा, गिलोय, शतावर का बराबर मात्रा में पाउडर बनाकर उसमें से सिर्फ दो-दो ग्राम सुबह और शाम को दूध के साथ लेने से दिमागी कार्य करने वाले विद्यार्थियों और युवाओं के लिए बहुत लाभदायक है।

अगर कब्ज की समस्या रहती है तो अंजीर का सेवन करें। इसके लिए एक अंजीर को रात में थोड़े से पानी में भिगो दें। सुबह इसे अच्छे से चबाकर खा लें और इसके पानी को पी जाएं। अंजीर में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो पेट को साफ  करने में मदद करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें