चाइना से विवाद ने दिखाई राह
फिटनेस व जिम उपकरणों के निर्माण में चाइना सबसे बड़ा उत्पादक देश है। कोरोना महामारी और चाइना से बढ़ते विवाद के बीच चाइना से जिम उपकरणों की आयात घटा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चाइना के फिटनेस उपकरणों की मांग घटी है। ऐसे में अन्य देश भी फिटनेस उपकरणों के लिए भारत पर आश्रित हो रहे हैं। घरेलू बाजार के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिटनेस उपकरणों की बढ़ती मांग से उद्यमी इस सेक्टर की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
- पिछले एक साल से आउटडोर एक्टिविटी पूरी तरह बंद हैं। हम एथलेटिक्स आयटम बनाते हैं लेकिन कोरोना के कारण इन उपकरणों की मांग में भारी गिरावट आई है। फिटनेस सेक्टर में अच्छा बूम है इसलिए फिटनेस सेगमेंट से जुड़ रहे हैं। ताकि कुछ नया कर सकें।
अंबर आनंद, निदेशक नेलको इंडस्ट्रीज
- कोरोना के कारण क्रिकेट बंद हैं, बल्ले, गेंदों व दूसरे आयटम की सेल घटी है। लेकिन फिटनेस इंडस्ट्री में बूम आया है। इसलिए इस सेक्टर में नई शुरुआत करने की योजना है।
अनिल सरीन, निदेशक एसएफ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/