हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी थाना क्षेत्र के शाहपुर जटगांव निवासी रवि ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन कोमल की शादी दो महीने पूर्व ब्रह्मपुरी के गौतम नगर निवासी गौरव से हुई थी।
भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी पति व ससुराल वाले दहेज को लेकर कोमल का उत्पीड़न कर रहे थे। बुधवार रात आरोपियों ने कोमल के साथ मारपीट की। विरोध किया तो आरोपी पति ने गला दबाकर कोमल की हत्या कर दी।
बृहस्पतिवार सुबह आरोपी कोमल का के शव को लेकर सूरजकुंड पहुंच गया। जहां उसने पुलिस व परिजनों को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान आरोपी ने महिला के परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। आरोपी की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
परिजन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। जहां से पुलिस सूरजकुंड पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर थाने आ गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
यह भी देखें...
Meerut: युवती के फोटो वायरल करने के आरोपी छात्र ने की आत्महत्या, केस दर्ज होने पर तनाव में था विवेक