फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तेज धमाके के साथ अचानक फटी सड़क, बाइक सवार बाल-बाल बचा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Sat, 02 May 2026 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के माधवपुरम में व्हाइट टॉपिंग सड़क में अचानक धमाका हो गया, जिससे सड़क की सतह फट गई। घटना के समय वहां से गुजर रहा बाइक सवार बाल-बाल बच गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
मेरठ में सड़क में हुआ धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के माधवपुरम इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई जब दोपहर में अचानक व्हाइट टॉपिंग सड़क में जोरदार धमाका हो गया। धमाके से सड़क की सतह फट गई। गनीमत रही कि उसी समय वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


अचानक धमाके से फट गई सड़क
घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है। माधवपुरम क्षेत्र में बनी व्हाइट टॉपिंग सड़क में अचानक जोरदार धमाका हुआ और सड़क की ऊपरी परत फट गई। उस समय सड़क से गुजर रहा बाइक सवार अचानक हुए धमाके से घबरा गया, लेकिन वह किसी तरह सुरक्षित बच गया।

यह भी पढ़ें: Murder: बेटी पर बुरी नजर से तंग आई मां, लिव-इन पार्टनर की उसी के तमंचे से गोली मारकर हत्या, जंगल में मिली लाश 
विज्ञापन

CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा
घटना पास लगे निगरानी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। स्थानीय भाजपा पार्षद दीपक वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सड़क फटने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।

नाले में गैस बनने की आशंका
प्राथमिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि सड़क के नीचे बने नाले में गोबर से गैस बन गई होगी। गैस का दबाव बढ़ने के कारण सड़क के अंदर धमाका हुआ और उसकी सतह फट गई।
विज्ञापन

सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं और मामले की जांच कराने की मांग की है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें