फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'लाइक्स एंड शेयर' का पागलपन, रील बनाते समय किशोर ने तमंचे से दोस्त को मार दी गोली, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 28 Dec 2025 01:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सरधना में 17 साल के फहीम को उसके ही दोस्त ने रील बनाकर वायरल करने के चक्कर में गोली मार दी। फहीम बचने के लिए इधर-उधर भागता रहा, मना करता रहा, मगर आरोपी ने फायर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
किशोर को गोली मारता आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना नगर में 17 वर्षीय फहीम को गोली मारकर घायल करने के मामले में नाबालिग आरोपी का तमंचे से गोली चलाने का वीडियो वायरल हुआ है। परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी की गिरफ्तारी के दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

 

मोहल्ला घोसियान निवासी फहीम शुक्रवार दोपहर बायीं हथेली पर गोली लगने से घायल हुआ था। एक नाबालिग आरोपी पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर मेडिकल कराया था। 

शनिवार को आरोपी का तमंचा लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने फिर से तूल पकड़ा। वीडियो सामने आने के बावजूद न तो घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया और न ही आरोपी को पकड़ा गया। परिजनों का कहना है कि पीड़ित नाबालिग है और उस पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बावजूद आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई है। 

ये भी देखें...
सहारनपुर में चार लोगों की मौत: खंभे में टक्कर लगते ही कार से बाहर आकर गिरे दो शव, फंसी रह गईं खून सनी दो लाशें

 

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि चौकी प्रभारी आदित्य की तहरीर पर नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। बताया गया कि रील पर अधिक लाइक्स और शेयर की खातिर किशोर ने वारदात को अंजाम दिया। 

 
विज्ञापन

तय हुआ था कि हवाई फायर करना है
ये घटना युवाओं में रील बनाने के बढ़ते पागलपन को साफ दर्शा रही है। आरोपी अपने दोस्तों के साथ रील बना रहा था। तय हुआ था कि हवाई फायर किया जाएगा। मगर हवाई फायर करते-करते अचानक आरोपी पर पागलपन सवार हुआ और उसने अपने दोस्त पर गोली चला दी। गनीमत थी कि गोली हाथ पर लगी, कहीं और लगती तो जान जा सकती थी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें