पुलिस के अनुसार, बुधवार को परतापुर बाईपास स्थित एमआईटी कॉलेज का दीवान कॉलेज में सेंटर गया था। परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर आते समय एक छात्रा ने पास से गुजर रहे एक छात्र पर कंमेंट कर दिया। छात्र के साथ जा रही उसकी प्रेमिका ने कमेंट करने का विरोध किया। इसके बाद दोनों छात्राओं में कहासुनी हो गई।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कॉलेज के मेन गेट के पास एक छात्रा बेल्ट से दूसरी छात्रा की पिटाई कर रही है। उसने पांच बार बेल्ट मारी। छात्रा खुद को बचाने के लिए भाग रही है, तो दूसरी छात्रा पीछा कर उसे पीट रही है। इस दौरान एक छात्र बीच बचाव करता दिख रहा है।
मौके पर खड़े अन्य छात्र-छात्राएं घटनाक्रम को देख रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। सुरक्षाकर्मी भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो को एक युवती द्वारा इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों छात्राओं की जानकारी जुटाई जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।