फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: थप्पड़ मारा तो किशोर ने युवक को पेचकस गोदकर मार डाला, मोबिल ऑयल डालकर जला दिया

Tue, 19 Nov 2024 11:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मंगलवार सुबह फैक्टरी पर कर्मचारी पहुंचे तो बाहर ही जला हुआ शव पड़ा था। पुलिस ने आकर मौके पर जांच की और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए वारदात का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहियानगर थाना क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में सोमवार रात कपड़ों पर प्रेस करने की फैक्टरी में थप्पड़ मारने पर 17 वर्षीय किशोर ने बिहार के अररिया जिला निवासी कर्मचारी नसीम (50) की पेचकस गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव फैक्टरी से बाहर खींचकर मोबिल ऑयल डालकर जला दिया और ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने शाम को आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

 

लोहियानगर की आशियाना कालोनी में ढबाईनगर निवासी निसार व अरशद की एफबी टैक्सटाइल नाम से फैक्टरी है। इसमें पावरलूम में तैयार कपड़ों पर प्रेस की जाती है। फैक्टरी में करीब 10 लोग काम करते हैं। सोमवार रात यहां नसीम और 17 साल का किशोर काम कर रहे थे। सुबह करीब सात बजे फैक्टरी पर काम करने कर्मचारी महताब पहुंचा तो ताला बंद था। बाहर अधजला शव पड़ा था। फैक्टरी मालिक और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की जांच में मृतक की पहचान नसीम के रूप में हुई। रात में फैक्टरी में काम करने आया किशोर लापता था। इसके बाद किशोर को तलाश कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि नसीम ने उसे थप्पड़ मारा था, गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी और शव जला दिया।
 
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि किशोर ने पूछताछ में वारदात कबूल की है। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। नसीम के परिजनों को सूचना देकर बिहार से बुलाया गया है। वह बुधवार सुबह तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें