फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण से मिली राहत, मेरठ में AQI 200 से नीचे, ठंड का असर बढ़ा

Mon, 01 Dec 2025 11:26 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी नीचे आ रहा है। रविवार को शहर का AQI 198 दर्ज किया गया, जो पिछले कई दिनों से काफी सुधरा है। तापमान में तीन डिग्री की गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की और गुनगुनी धूप ने मौसम को सुहाना बना दिया।

विज्ञापन
मेरठ में माैसम - फोटो : सुनील कैथवास-अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापमान में लगातार गिरावट के बीच मेरठ में प्रदूषण स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है। रविवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 198 दर्ज किया गया, जो इस सीजन में पहली बार 200 से नीचे आया है। नवंबर माह में AQI लगातार 300 के पार रहने से शहरवासियों को सांस, अस्थमा, आंखों में जलन जैसे दिक्कतों से जूझना पड़ा था।

विज्ञापन


विभिन्न इलाकों का AQI
गंगानगर – 175
जयभीम नगर – 170
पल्लवपुरम – 248
बेगमपुल – 235
दिल्ली रोड – 241
आसपास के जिलों में भी प्रदूषण का स्तर नीचे आ रहा है, जिससे मौसम कुछ हद तक बेहतर महसूस हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 1 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

सुबह-शाम की सैर पर लौट रहे लोग
पिछले तीन दिनों से AQI में लगातार सुधार के चलते लोग फिर से सुबह-शाम की वॉक पर निकलने लगे हैं। नवंबर में भारी प्रदूषण के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए थे।  

रविवार को तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 24.7°C दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 10.6°C डिग्री दर्ज किया गया। रात में दोबारा ठंड बढ़ने लगी है और तापमान फिर से 10°C के आसपास पहुंच रहा है।  सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.8°C दर्ज किया गया।

हवा की रफ्तार भी बढ़कर 8-10 किमी/घंटा दर्ज की गई, जिससे प्रदूषित हवा के फैलाव में मदद मिली है। दिन में गुनगुनी धूप निकलने से शहरवासियों ने आराम महसूस किया। तापमान और प्रदूषण दोनों में गिरावट के बाद लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें