मेरठ में फिर से मौसम ने करवट ली है। बुधवार को राहत भरी बारिश के बाद गुरुवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को फिर परेशान कर दिया। आसमान में बादलों की आवाजाही और तेज धूप के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।
दिन भर आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहा, जिससे कभी-कभी राहत की उम्मीद जगी, लेकिन बारिश नहीं हुई। यह स्थिति अगले कुछ दिन बनी रह सकती है।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीम ने बताया कि मेरठ में पिछले सप्ताह के मुकाबले बारिश की मात्रा कम रही है, लेकिन आसपास के जिलों में अच्छी शुरुआत हुई है।
डॉ. समीम के मुताबिक आगामी दो से तीन दिन के भीतर मेरठ में मानसूनी बारिश की अच्छी संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान भी नीचे आएगा।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 34.1°C
नतम: 27.6°
उच्चतम: 35.4°
सूर्योदय 05:22 am
सूर्यास्त 07:22 pm
हवा की गति -18.5 km/h
आर्द्रता -57%
बारिश की संभावना -10%
चंद्रोदय -5:51 am
चंद्रास्त - 8:36 pm