फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: मेरठ में सुबह से छाए रहे बादल, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, AQI अब भी 'खराब' श्रेणी में

Tue, 28 Oct 2025 11:40 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में मंगलवार सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट आई। ठंड का असर बढ़ने लगा है, जबकि शहर में प्रदूषण का स्तर 272 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव महसूस किया जाने लगा है। मंगलवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। करीब 10 बजे के बाद ही हल्की धूप की झलक देखने को मिली। दिन का तापमान घटने से ठंड का असर बढ़ने लगा है।

विज्ञापन


गंगा स्नान के पर्व के नजदीक आने के साथ ही मौसम में भी बदलाव का रुख साफ दिखने लगा है। दिन और रात का तापमान तेजी से नीचे आ रहा है, जिससे गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मंगलवार को आसमान में बादल तो रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 28 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। ठंडी हवाओं के साथ तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

एक्यूआई 272 दर्ज
प्रदूषण की बात करें तो सुबह के समय शहर धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। सुबह 10 बजे एक्यूआई 272 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शहर और देहात इलाकों में जगह-जगह कूड़ा जलाने की घटनाएं प्रदूषण बढ़ाने का बड़ा कारण बन रही हैं, जिस पर अब तक रोक नहीं लग पाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें