फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: वेस्ट UP में हीट वेव का येलो अलर्ट, अगले चार दिन सताएगी गर्मी, 40 के पार पहुंचेगा पारा

Thu, 24 Apr 2025 10:57 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अगले चार दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन में लू चलने से गर्मी सताएगी। वेस्ट यूपी में मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
मेरठ में गर्मी का कहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसमान से आग बरसाने शुरू हो गई है। धीरे-धीरे मौसम बदलता जा रहा है। हीट वेव भी दिन में असर दिख रही है। मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है|

विज्ञापन


मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी तीन-चार दिन तक हीट वेव के कारण गर्मी का असर तेज रहेगा और दिन में तापमान भी 40 डिग्री के आसपास रहेगा।

सुबह से ही मौसम गर्म होने के चलते गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय तक यह गर्मी पूरे चरम पर आ जाती है, जिस कारण से सड़कों पर भी इसका असर दिखाई देता है। अभी आगामी तीन-चार दिन तक ऐसे ही मौसम रहेगा।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दैवीय शक्ति का असर बताकर किया था हंगामा, बेटे के बाद पिता की भी मौत, दहशत में बचा हुआ परिवार
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि इस समय हीटवेव शुरू हो गई है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतें। 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि आगामी चार दिन तक हीट वेव के चलते पश्चिम उत्तर प्रदेश में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी और दिन के साथ-साथ रात में भी मौसम गर्म दिखाई देगा। फिलहाल मौसम ऐसे ही रहेगा। कोई ज्यादा बदलाव नहीं दिखाई देगा। वहीं गर्मी परेशान करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें