फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: मौसम का अनोखा रूप, मार्च में सुबह के समय दिखा कोहरा, जानें दो दिन का पूर्वानुमान

Fri, 06 Mar 2026 11:36 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मौसम का मिजाज शुक्रवार की सुबह बदला दिखाई दिया। कोहरा देखकर लोग हैरान रह गए। वहीं जैसे-जैसे दिन चढ़ा, गर्मी भी बढ़ने लगी। पूरे पश्चिमी यूपी में आसमान साफ रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
सुबह के समय छाया कोहरा। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह मोदीपुरम और आसपास के क्षेत्रों में हल्के कोहरे की चादर बिछी रही, जिसने लोगों को एक सुखद अहसास कराया। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और धूप तेज होने लगी, जिससे दिन में गर्मी का अहसास बढ़ने लगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम का यह रुख बने रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार फिलहाल कम रहने के कारण वातावरण में नमी का अहसास हुआ। इसके बाद, धूप निकलने के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ा और दिन के समय हल्की गर्मी का अनुभव होने लगा। सुबह और शाम के तापमान में भी अंतर देखने को मिल रहा है, जो बदलते मौसम का संकेत है।
 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक, डॉक्टर यूपी शाही ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन में गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा। सुबह के समय अधिक नमी के कारण हल्का कोहरा देखा गया था, लेकिन अब मौसम साफ हो रहा है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी से दिन गर्म रहेंगे, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर जाने की संभावना है।
 
विज्ञापन

किसानों के लिए सलाह
यह बदलाव खरीफ की फसलों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि तापमान में वृद्धि और नमी का स्तर फसल की वृद्धि को प्रभावित कर सकता है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम विभाग की नवीनतम जानकारी पर नज़र रखें और अपनी फसलों के लिए उचित प्रबंधन करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें