फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather today: वेस्ट यूपी में तापमान में वृद्धि, 40 के पार पहुंचेगा पारा, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 12 May 2025 10:00 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मौसम फिर से गर्म होने लगा है। दिन व रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को दिन का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम फिर से गर्म होने लगा है। दिन व रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को दिन का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। अगले एक-दो दिन में तापमान 40 के पार पहुंचने के आसार हैं। मौसम शुष्क रहने के कारण गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ेगा।

विज्ञापन


मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार को धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई और मौसम खुशनुमा हो गया था, लेकिन रविवार सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ रहा। दिन में तेज धूप व गर्म हवा का असर रहा। दोपहर में बाजारों में रौनक कम रही।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: 'तंत्र-मंत्र का हत्या से कोई लेनादेना नहीं', इसलिए हुआ था सौरभ का कत्ल; चार्जशीट में वजह खुली

विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआई भी फिर से बढ़ने लगा है। एक्यूआई स्तर बढ़कर 129 दर्ज किया गया।

गंगानगर में 120, जयभीमनगर का 152, पल्लवपुरम का 116, दिल्ली रोड 135, बेगमपुल 127 एक्यूआई दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम अभी एक-दो दिन शुष्क रहेगा और तापमान के साथ गर्मी का प्रकोप भी बढ़ेगा।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
सूर्योदय  05:30
सूर्यास्त 07:01 pm
हवा की गति -11.1 प्रतिघंटा
आर्द्रता -38%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -06:56 बजे 
चंद्रास्त - 5 बजकर 28 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें