फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: गणतंत्र दिवस पर निकली धूप ने दी राहत, 24 से 48 घंटे में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश के आसार

Mon, 26 Jan 2026 10:59 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। सोमवार को सुबह के समय धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। अगले एक-दो दिन में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
धूप ने दी राहत। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मौसम का मिजाज साफ रहा। मगर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 से 48 घंटों में मौसम के फिर से बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। उम्मीद है कि इस दौरान बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

 

पिछले चार दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है। इसके चलते मौसम ठंडा बना हुआ है, रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है और दिन का तापमान भी कम बना हुआ है। गणतंत्र दिवस पर सुबह से निकली तेज धूप और धीमी हवाओं ने लोगों को राहत दी, जिससे मौसम आनंददायक बना रहा।
 

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम. शमीम ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में जारी बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में जल्द ही देखने को मिलेगा। उन्होंने संभावना जताई है कि 27 और 28 जनवरी को मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी कमी आने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

बारिश की संभावना के चलते किसानों के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है, खासकर उन फसलों के लिए जो वर्तमान मौसम से प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही, तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ सकती है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रदूषण में कमी आना एक सकारात्मक संकेत है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें