फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: दोपहर में धूप से लगने लगी गर्मी, सुबह-शाम बरकरार है ठंड, ऐसा होगा अगले तीन दिन का मौसम

Fri, 13 Feb 2026 10:48 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

फरवरी का महीना आधा होने को है और मौसम भी बदलने लगा है। दिन में गर्मी होने लगी है। हालांकि प्रदूषण के स्तर में भी कमी आई है। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
धूप से परेशान युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के समय चलने वाली हवाओं के कारण ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर के समय हल्की गर्मी लगी है।
विज्ञापन

 

हवा की रफ्तार बनी रहने के कारण फिलहाल प्रदूषण के स्तर में कमी देखी जा रही है। वातावरण में मौजूद धूल और धुएं के कण हवा के साथ फैलने से वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) में कुछ हद तक सुधार हुआ है। हालांकि, मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच प्रदूषण का स्तर भी ऊपर-नीचे हो रहा है।
 

मौसम विभाग के अनुसार, यदि हवा की रफ्तार इसी तरह बनी रहती है तो प्रदूषण का स्तर नियंत्रित रहेगा। लेकिन, हवा थमने की स्थिति में प्रदूषण के फिर से बढ़ने की आशंका है। फिलहाल, लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में गर्मी, दोनों का सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक की राय
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि अभी दो-तीन दिन तक मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। तापमान स्थिर रहेगा, जबकि रात का तापमान एक-दो डिग्री बढ़ सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें