फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदा पिता: कक्षा 6 में पढ़ने वाली बेटी से दुष्कर्म, चेहरे-शरीर पर काटने के निशान, चाचा ने कराया गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 10:38 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव में मां शादी समारोह में गई थी। शराब के नशे में पिता ने बेटी के साथ हैवानियत की। मां को बताया तो उसने पुलिस से शिकायत नहीं की। बच्ची ने चाचा को बताया तो उसने अपने बड़े भाई को गिरफ्तार कराया।
विज्ञापन
पिता ने नाबालिग बेटी संग किया दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात पिता ने चाकू दिखाकर कक्षा छह में पढ़ने वाली अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पिता की बर्बरता के निशान भी पीड़िता के शरीर पर दिखाई दे रहे हैं। उसकी मां ने पुलिस से शिकायत नहीं की तो पीड़िता ने फोन करके दिल्ली में रहने वाले चाचा को घटना के बारे में बताया। चाचा की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

पीड़िता ने बताया कि दस फरवरी की रात में उसकी मां पड़ोस में एक परिवार में शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम में गई थी। घर में वह अपने छोटे भाई-बहन के साथ बैठी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि राजमिस्त्री का काम करने वाला उसका पिता शराब के नशे में घर में पहुंचा। चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। इस दौरान पिता ने चेहरे और शरीर पर जगह-जगह मुंह से काट लिया, जिसके निशान उसके शरीर पर अभी तक हैं।
 

किसी से शिकायत करने पर चाकू से गला काटकर मारने की धमकी दी। पीड़िता ने संगीत कार्यक्रम से घर आई मां को इस बारे में बताया। इसके बाद भी पुलिस को शिकायत नहीं की गई तो पीड़िता ने बुधवार को दिल्ली में रहने वाले चाचा को फोन करके घटना की जानकारी दी। बुधवार शाम को दिल्ली से आए चाचा ने अपने बड़े भाई के खिलाफ चांदीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने के लिए सैंपल लिए गए। पीड़िता के बयान भी दर्ज कराए गए और उसने बयान में भी घटना के बारे में बताया।
 

रोती रही और हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती रही
पीड़िता ने महिला पुलिसकर्मियों के सामने घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान वह रोती रही। अपने पिता के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन पिता नहीं माना। उसके शोर मचाने पर भी कोई नहीं आया। घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता रोने लगी।
विज्ञापन

ये बोले एसपी
आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। 
- सूरज राय, एसपी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें