सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। नवंबर के मध्य से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट बढ़ेगी और ठंड में इज़ाफा होगा।
शहर में प्रदूषण के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय बाहर निकलने में सांस लेने में तकलीफ हो रही है। कई इलाकों में बच्चे और बुजुर्ग खांसी-जुकाम की शिकायत कर रहे हैं।
यह रहा एनसीआर का प्रदूषण हाल (बुधवार सुबह 11 बजे तक)
मेरठ: 290
गंगानगर: 252
जय भीम नगर: 300
पल्लवपुरम: 318
दिल्ली रोड: 307
केसरगंज: 295
मुजफ्फरनगर: 201
नोएडा: 401
गाजियाबाद: 354
ग्रेटर नोएडा: 388
दिल्ली: 414
बुलंदशहर: 341
बागपत: 310