एनसीआर क्षेत्र में एक बार फिर वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश के 244 शहरों में मेरठ एक्यूआई 386 के साथ चौथे सबसे प्रदूषित शहर के रूप में दर्ज किया गया है। यह स्तर “बहुत खराब” श्रेणी में आता है।
एनसीआर के ही शहर शीर्ष तीन में प्रदूषण की सूची में पहले तीनों स्थान भी एनसीआर के शहरों के नाम रहे -
मुजफ्फरनगर – 407
बागपत – 392
नोएडा – 390
इनके बाद मेरठ 386 एक्यूआई के साथ चौथे स्थान पर रहा। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा, शामली, दिल्ली, गंगानगर, जयभीम नगर और पल्लवपुरम में भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रही।
ठंड बढ़ी, हवा थमी तो बढ़ा प्रदूषण
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है। हवा की रफ्तार कम होने और ओस बढ़ने से प्रदूषक कण वातावरण में जमा हो रहे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एनसीआर के प्रमुख शहरों का प्रदूषण स्तर (AQI)
मुजफ्फरनगर – 407
बागपत – 392
नोएडा – 390
मेरठ – 386
ग्रेटर नोएडा – 378
शामली – 370
दिल्ली – 350
गंगानगर – 367
जयभीम नगर – 395
पल्लवपुरम – 395