फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: सितंबर के पहले हफ्ते में ही 200 मिमी पार हुई बारिश, बदरा बरसने के आसार बरकरार

Tue, 09 Sep 2025 11:17 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Weather update: मेरठ और पश्चिमी यूपी में लगातार बारिश का दौर जारी है। सितंबर के पहले हफ्ते में ही मानसून 200 मिमी से ऊपर पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगे भी बारिश के आसार जताए हैं, जबकि मेरठ का AQI सामान्य श्रेणी में दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अभी भी देखने को मिल रहा है। सितंबर माह के शुरुआती दिनों में ही बारिश का आंकड़ा 200 मिमी से ऊपर दर्ज किया गया है। सोमवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 28 मिमी बारिश रिकाॅर्ड हुई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, दिन की उमस के बाद दोपहर की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण स्तर की बात करें तो शहर का औसत एक्यूआई 52 रहा। गंगानगर में 59, जयभीम नगर में 55, पल्लवपुरम में 50, बेगमपुल में 61 और जयभीमनगर में 63 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह स्तर सामान्य श्रेणी में माना जाता है।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 31.9°C
न्यूनतम: 25.5°
उच्चतम: 33.5°
सूर्योदय  06:01 am
सूर्यास्त 06:32 pm
हवा की गति -14.8 km/h
आर्द्रता -67%
बारिश की संभावना -6%
चंद्रोदय -7:30pm
चंद्रास्त - 08:32 pm 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें