24 घंटे गुजरते हैं वाहन
इस मार्ग से 24 घंटे में हजारों वाहन गुजरते हैं। अफसरों के वाहन भी यहां से गुजरते हैं। मुख्य मार्ग होने के बावजूद इसका निर्माण या मरम्मत नहीं कराई गई है। एनसीआरटीसी का यहां काम चल रहा है।
-दुष्यंत राघव, समाजसेवी, शीलकुंज कॉलोनी
संकेतक लगाए, गड्ढे नहीं भरवाए
सड़क पर कई जगह ज्यादा गहरे गड्ढे हैं। बारिश में पानी भरने से यह नजर नहीं आते और हादसों का डर रहता है। दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। संकेतक तो लगा दिए गए लेकिन गड्ढों को नहीं भरा गया।
-दीपक मलिक, अध्यक्ष रियल एस्टेट एसोसिएशन
तीन-चार दिन से मौसम साफ था। इसके बाद भी गड्ढों को नहीं भरा जा सका। अब सड़क में पहले से भी ज्यादा गड्ढे हो गए हैं। डर रहता है कि कहीं वह गड्ढों में न गिर जाएं। -
अश्वनी कुमार, पल्लवपुरम फेस प्रथम
मैं दिन में कम से कम चार बार इस मार्ग से निकलता हूं। गड्ढे ज्यादा होने के कारण निकलने में दिक्कत आती है। कई बार लोगों ने शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -
चांदवीर सिंह, निवासी सोफीपुर
मोदीपुरम- रुड़की रोड पर हो रहे गड्ढे के कारण मार्ग पर रखा गया संकेतक। रुड़की रोड पर हो रहे गड्ढ